मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब

टांडा उड़मुड़: हाईवे पर दारापुर बाईपास के पास दोपहर को एक सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति घायल हो गए। बता दें कि ये हादसा दोपहर करीब 1 बजे घटित हुआ है।

जानकारी के अनुसार जब मोटरसाइकिल सवार बलविंदर सिंह पुत्र दर्शन लाल और उसकी पत्नी जसवीर कौर निवासी हरसीपिंड कार की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को सड़क सुरक्षा बल टीम के थानेदार जसविंदर सिंह ने टांडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में लगी हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry