भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अप्रैल का महीना मौसम के लिहाज से गर्मी की शुरुआत का सबसे अहम दौर माना जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह की शुरुआत गरज-चमक और बारिश के साथ हुई है, लेकिन मौसम केंद्र की क्लाइमेटोलॉजी पर नजर डालें तो इस महीने का तापमान लगातार बढ़ता है और सतही वायुदाब में गिरावट दर्ज होती है।
मौसम केंद्र के अनुसार अप्रैल में भोपाल का औसत अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, जिससे दोपहर में तेज गर्मी और सुबह-शाम भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलती है। इस दौरान हवा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलती है, जो शुष्क होती है और दोपहर में गर्म हवा का अहसास करती है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
