पंजाब में हाई अलर्ट के बीच भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, बरामद हुआ ये सामान

पंजाब

 पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य है। आरोपी की पहचान बटाला निवासी गुरलव सिंह उर्फ ​​लव रंधावा के रूप में हुई है। आरोपी से दो पिस्तौल, 3 मैगजीन और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसे लेकर डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी दी है।

डी.जी.पी. ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देश पर काम कर रहा था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। बटाला के सिविल लाइंस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

PunjabKesari

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry