बालोद: रेलवे कालोनी में मारपीट की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. आरोप है कि मामूली विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ लोग अचानक से उनकी दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान में रखे तराजू से दुकानदार पर वार दिया. हमले में दुकानदार को चोटें आई हैं. मारपीट की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि विवाद बदतमीजी और छीटाकशी को लेकर बढ़ी.
मामूली विवाद में मारपीट
पुलिस अभी इस विवाद को सुलझाने की कोशिश में जुटी ही थी कि एक मारपीट करने के आरोपी शख्स ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पीड़ित का कहना था कि उसपर अन्याय हुआ बावजूद इसके उसे न्याय नहीं मिल रहा है. जान देने की कोशिश करने वाले ग्रामीण ने कहा कि जिससे उनका विवाद चल रहा है, वो परिवार सट्टा लिखने का काम करता है. उससे और उसके परिवार से जबरन सट्टा लिखाने की कोशिश की जा रही थी. इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई. उधर आरोपी पक्ष जो दुकानदार है उसने पीड़ित के सभी आरोपों को निराधार बताया है. विवाद बढ़ने पर गांव के लोगों ने तत्काल मामले को शांत कराया. पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों को न्याय दिलाने की बात कही है.
26 तारीख को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. फरियादी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. फरियादी की शिकायत के बाद दुकान की मालकिन ने भी थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है: बोनीफास इक्का, SDOP
दो दिन पहले विवाद हुआ था. पहले रिपोर्ट नहीं लिखी गई. बाद में रात 9 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई. पीड़ित को जब पुलिस से न्याय नहीं मिला तब जाकर उसने ये घातक कदम उठाया: सोमन साहू, पीड़ित के पिता
मेरे बीवी बच्चे थाने में शिकायत करने के लिए गए थे. आरोपी जबरन मेरे दुकान में घुस आए थे और मेरे साथ मारपीट की थी: फैज अली, पीड़ित
दोनों पक्षों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप
पीड़ित की बहन ने कहा कि उसके भाई को जब पुलिस से न्याय नहीं मिला तब उसने जान देने की कोशिश की. पीड़ित की बहन जयंती साहू ने कहा कि उसके भाई को न्याय मिलना चाहिए. वहीं दुकानदार ने कहा कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनको जख्मी कर दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
