चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आतिशी द्वारा गुरुओं पर की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। गुरुओं ने धर्म, मानवता और देश की रक्षा के लिए अपनी पीढ़ियों को कुर्बान कर दिया। गुरुओं प्रति उनकी ऐसी सोच दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षा से हमें प्रेरणा और आने वाली पीढ़ियों को ऊर्जा मिलती है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा की बजाय शराब के ठेके खोले। महिलाओं के लिए अलग से शराब के ठेके खोले।
वहीं गुरु तेग बहादुर पर टिप्पणी के वीडियो को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा हुआ। गुरु तेग बहादुर जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विपक्ष की नेता आतिशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी से जुड़े गुरु तेग बहादुर जी के कथित ‘अपमान’ वाले वीडियो की फोरेंसिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
