Amritsar से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स का बदला समय, जानें अपडेट

पंजाब

पंजाब में हवाई यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने कोहरे के कारण श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स का समय बदल दिया है। कोहरे के कारण सर्दियों के नए शैड्यूल के कारण 53 डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के समय में बदलाव हुआ है। 11  फ्लाइट्स का समय 25 मिनट से 2 घंटे तक बदल दिया गया है, जिनमें 3 डोमेस्टिक (घरेलू) और 8 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं।

डेमोस्टिक (घरेलू) फ्लाइट्स : अमृतसर-अहमदाबाद, अमृतसर-दिल्ली, अमृतसर-पुणे। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स : अमृतसर-कुआलालंपुर, अमृतसर-दोहा, अमृतसर शारजाह, अमृतसर-दुबई, अमृतसर-बर्मिंघम, अमृतसर-लंदन।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *