टांडा उरमुर : अमेरिका में पंजाब के व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव कुराला निवासी एक व्यक्ति की अमेरिका के शहर में मौत हो गई। मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान खुशवीर सिंह निक्का पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है जोकि कैलिफोर्निया के मकेटे में रहता था।
बताया जा रहा है कि खुशवीर सिंह निक्का 2017 में रोजगार के लिए अमेरिका गया था और 8 महीने पहले शादी करके अमेरिका लौटा था। अमेरिका से उसके साथ रह रहे गांव के अन्य युवकों से परिवार को जो यह दुखद जानकारी मिली, उसके मुताबिक सुबह निक्का का शव बाथरूम में मिला। व्यक्ति की मौत की खबर मिलने के बाद गांव वासियों ने परिवार के साथ अपना दुख सांझा किया है। इस बीच, विधायक जसवीर सिंह राजा, अकाली नेता सुखविंदर मूनक, परमिंदर सिंह, मलकीत सिंह सोढ़ी और अन्य नेताओं ने इस दुखद समय में परिवार के साथ दुख सांझा किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad