सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पर एक शातिर महिला की चालाकी सामने आई है। घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।
उक्त घटना साहनेवाल स्थित एक ज्वेलरी शॉप की बताई जा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे महिला ज्वेलरी की शॉप पर पायल खरीदने आती है। दुकानदार को पायल दिखाने को कहती है और फिर बड़ी चालाकी से पायल चुरा लेती है। इस महिला की हाथ की सफाई देख कर हर कोई दंग है। उधर दुकानदार को डिब्बे के वजन में कुछ गड़बड़ी लगी तो उसने cctv चेक की, जिसमे महिला की चालाकी कैद हो गई ।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%