Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडोजर

छत्तीसगढ़

सरगुजा : अंबिकापुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है. जल मार्ग रोकने और बिना अनुमति के मिट्टी पाटने पर निगम ने कार्रवाई शुरू की है. प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण खाली कराने पहुंची है. करीब 57 डिसमिल जमीन पर पाटी गई मिट्टी हटाने की कार्रवाई हो रही है. आपको बता दें कि रिंगबांध पर कब्जे के आरोप लग रहे हैं. जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. प्रशासन और निगम की टीम दल बल के साथ मौके पर कार्रवाई कर रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के सामने रिंगबांध नामक जल क्षेत्र की जमीन पर मिट्टी पाटी का रही थी. जिस पर स्थानीय लोगों ने बवाल खड़ा किया था. शिकायत की गई और आरोप लगाया गया कि ये शासकीय जमीन पर जल क्षेत्र को कब्जा किया जा रहा है. दूसरे पक्ष की दलील है की वो जमीन निजी संपत्ति थी जिसे खरीदा गया है.

निगम ने शुरु की कार्रवाई

इस बीच इस जमीन से जल क्षेत्र का मार्ग बाधित करने और नगर निगम से बिना अनुमति लिए करीब 57 डिसमिल जमीन पर मिट्टी पाटने की कार्रवाई निगम ने की है और प्रशासन ने साथ मिलकर संयुक्त टीम आज मौके पर मिट्टी हटाने का काम कर रही है. बड़ी बात ये हैं की इस कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्चा भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा. इस मामले में नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि बांध को पाटा गया था तो उसको फिर से उसके मूल रूप में लाने के लिए यहां जितना भी मिट्टी पाटा गया है, उसको आज निगम के द्वारा हटाने की कारवाई किया जा रहा है.

यहां पर जिसके नाम से जमीन है वो तालाब को पाट रहे हैं. तो उस पर जांच किए थे नोटिस दिए थे और उनके द्वारा इसके लिए विधिवत अनुमति नहीं लिया गया था और मूलत: तालाब ही था- डीएन कश्यप, आयुक्त नगर निगम

अतिक्रमण करने वाले वाले से वसूला जाएगा खर्च

डीएन कश्यप के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भी है. इसलिए इस मिट्टी को हटाने का काम कर रहे हैं. ये जो नगर निगम एक्ट के प्रावधान है उसके तहत नोटिस दिया गया था और जो भी मिट्टी यहां पे हटा रहे हैं उसका खर्च भी हम संबंधित व्यक्ति से वसूलेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry