महासमुंद: जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी और पुलिस जवानों की हत्या की कोशिश के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, 23 जनवरी 2026 को थाना सांकरा पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि ईको कार (क्रमांक MP05 ZE 8685) में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे पर सतर्कता बढ़ाते हुए स्टाफ तैनात कर दिया.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
