दोस्तों का हैरान कर देने वाला मामला, एक ने नाबालिगा से की घिनौनी हरकत दूसरे ने …

पंजाब

लुधियाना: सोशल मीडिया पर दोस्ती करना 17 वर्षीय लड़की को भारी पड़ गया। पहले एक युवक ने मुलाकात के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर होटल ले जाकर अश्लील तस्वीरें खींचीं, फिर दूसरा युवक भी ब्लैकमेल करने लगा व उससे 2 लाख रुपए की मांग की। किसी तरह साहस जुटाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी हर्ष शर्मा और उसके दोस्त अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी की हर्ष शर्मा नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती थी। चैटिंग के दौरान हर्ष ने मिलने के लिए बुलाया। दोनों एक बेकरी पर मिले जहां हर्ष ने उसे अपनी कार में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में ले गया वहां उसने अश्लील हरकतें करते हुए तस्वीरें खींचीं और उसे वायरल करने का डर दिखाकर 2 लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करने लगा था।

घबराई नाबालिगा ने सोशल मीडिया एप स्नैपचैट पर अपने अन्य दोस्त अर्जुन से पूरी घटना के बारे में बताया लेकिन,अर्जुन ने मदद करने की बजाय उलटा आरोपी हर्ष से फोटो हासिल कर पीड़िता को ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। आरोपी ने उसका आई.डी. पासवर्ड लेकर हर्ष से वे तस्वीरें हासिल कर लीं और 2 लाख रुपए की मांग करने लग गया था। अभी दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry