शादी की चल रही थी तैयारियां, On the spot लड़के ने… सदमे में लड़की

पंजाब

लुधियाना: शादी की चल रही तैयारियों के बीच लड़की के सदमें में जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय हो गई थी और लड़की वालों ने सारी तैयारियां भी कर लीं। इसी बीच मौके पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की सदमें आ गई।

इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी लड़के राहुल चायल और अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने 2 साल पहले पटियाला रहने वाले राहुल चायल नामक लड़के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, जिसकी तारीख भी पक्की कर ली गई। शादी की सारी तैयारियां कर ली गई। अब जब शादी की तारीख नजदीक आई तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry