ओडिशा के पुरी में श्रीगुंडिचा मंदिर के पास आज रविवार सुबह को हुई भगदड़ की घटना के बाद राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया और 2 पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया. जबकि जिलाधिकारी और एसपी का ट्रांसफर कर दिया. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरी में हुई भगदड़ के लिए भगवान जगन्नाथ के भक्तों से क्षमा मांगी है. जबकि कांग्रेस ने कहा कि इसके लिए बरती गई लापरवाही और कुप्रबंधन अक्षम्य है.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरी मंदिर भगदड़ की स्थिति के आकलन के लिए उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल का ट्रांसफर कर दिया गया है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
