महापर्व छठ पूजा पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए न केवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, बल्कि उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम, आरामदायक और सुरक्षित हो. त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए पटना रेलवे स्टेशन पर एक होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर छठ के गीत से गूंज रहे हैं. छठ पूजा के अवसर पर रेलवे की पहल का यात्री स्वागत कर रहे हैं.
छठ पूजा बिहार और पूर्वी भारत में लोक आस्था का सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है. इस अवसर पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की समृद्धि की कामना करती हैं. अब जब यात्री छठ मनाने के लिए अपने घरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, तो स्टेशन पर इन गीतों की मधुर झंकार उन्हें अपने गांव और घर की याद दिला रही हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
