भारत-पाकिस्तान संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. चाहे प्रधानमंत्री हो या फिर या गृहमंत्री हर कोई कश्मीर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. यही कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं. इसके साथ ही BSF चीफ भी LOC पर पहुंचे हैं. उनका ये दौरान 31 मई को होने वाली मॉक ड्रिल से पहले हो रहा है. यही कारण है कि बेहद खास माना जा रहा है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे. इसके साथ ही खानेतर में BSF कैंप में जवानों से भी मुलाकात करेंगे. शाह दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है. इस दाैरे पर उनके साथ सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
