जालंधरः विजीलैंस द्वारा क्रप्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा का देर रात मेडिकल हुआ। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजीलैंस की टीम रमन अरोड़ा को लेकर पुहंची, जहां उनका मैडिकल अस्पताल की ई.एम.ओ. डॉक्टर की देख-रेख में हुआ।
आज होगी रमन अरोड़ा को मिलने की अर्जी पर सुनवाई
विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में विजीलैंस ने अपनी गिरफ्त मे लेकर गहन पूछताछ चल रही है, जिसको लेकर आज एडवोकेट विजय भूषण मेहता व एडवोकेट सार्थक शर्मा द्वारा माननीय सुशील वोध सी.जे.एम. की अदालत में दी गई अर्जी में कहा गया कि विजीलैंस पुलिस द्वारा उनके क्लाइंट विधायक रमन अरोड़ा से मिलने नहीं दिया गया और विजीलैंस अफसरों और पुलिस ने वकीलों से गलत व्यवहार किया है। इस मामले को लेकर माननीय अदालत ने वकीलों द्वारा लगाई गई विजीलैंस पुलिस के विरुद्ध आम आदमी पार्टी से जालंधर सैंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा को मिलने के लिए दी गई अर्जी पर माननीय अदालत ने 24 मई को सुनवाई करेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
