इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना द्वारिकापुरी की है। ससुराल के लोगों ने युवक की बहन और जीजा को जानकारी दी बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया की पत्नी आए दिन विवाद करती थी। उन्होंने चेहरे पर मारपीट के निशान होने की भी बात कही है.
इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव जिला अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। अजय द्वारिकापुरी में रहता था और उसने सुसाइड कर लिया है। देर रात को पत्नी ने अजय की बहन को कॉल किया और इस घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था, इसके बाद पता चला की पत्नी मायके चली गई है। बहन सुनीता ने आरोप लगाया है की पत्नी रेखा उनके भाई के साथ विवाद करती थी और भाई के चेहरे पर भी चोट के निशान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
