बड़ी वारदात से दहला पंजाब, लोहड़ी की रात युवक की बेरहमी से ह*त्या

पंजाब

नाभा : पंजाब में बड़ी वारदात सामने आई हैं, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, गत लोहड़ी की रात को नाभा के बौड़ा गेट चौक पर 5 युवकों ने एक 28 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (उम्र 28) पुत्र जगमेल सिंह निवासी अर्जन कालोनी के रूप में हुई है। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से वार करके गुरप्रीत सिंह को गंभीर घायल कर दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। इस अवसर पर मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता जगमेल सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए।

इस मौके पर नाभा डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह पर बीती रात करीब 9 बजे तेजधार हथियारों से हमला किया गया। उसे पटियाला भी ले जाया गया लेकिन आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हत्या का कारण मामूली विवाद था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *