चंडीगढ़ः मई के पूरे महीने और फिर जून के पहले हफ्ते बारिश से राहत के बाद अब पहली बार इस सीजन में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है। हवाओं का पैट्रन ऐसा है कि आने वाले कुछ और दिनों तक गर्मी से रातों में भी सुकून नहीं मिलने वाला है।
आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ौतरी के बीच पारा 43 डिग्री पार कर सकता है। चंडीगढ़ समेत आसपास के एरिया में लू चल सकती है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार और शनिवार को शहर में 40 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार में तेज हवाएं चलेंगी।
मानसून 13 जून के बाद होगा सक्रिय
इस बार देश में 10 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी और दक्षिण भारत को कवर करते हुए मध्य महाराष्ट्र तक पहुंच चुका था,लेकिन 2 जून के बाद मानसून में भी ब्रेक आया है। इस ठहराव के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 13 जून के आसपास मानसून दोबारा सक्रिय होकर आगे बढ़ने लगेगा। मानसून सामान्य तरीके से बढ़ता है तो 25 जून के आसपास प्री मानसून से बारिश शुरू हो सकती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad