लुधियाना: महानगर में फिर से फायरिंग हुई है। ढंढारी खुर्द इलाके में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गोलियां चली जिसमें चार लोग घायल होने की सूचना है। जिन्हे देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पता चला है कि इलाके के एक मकान मालिक ने किराएदार से मारपीट की थी और उसे बाहर निकालने की कोशिश की। जिसके बाद बड़े विवाद में गोलियां चल पढ़ी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलियां किस पक्ष की तरफ से चली थी। फिलहाल घायलों में एक छात्र भी है। जिसकी जांघ में गोली लगी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
