बटाला : गांव कोट टोडर मल्ल के युवक की कनाडा में सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल होने के बाद मौत हो जाने का दुखद समाचार मिला है। मृतक सुखबीर सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखबीर सिंह (22) कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में 1 अक्टूबर 2024 को दोपहर के समय गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर बाहर सड़क पार कर रहा था तो वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिस कारण उसकी 6 अक्टूबर को मौत हो गई। सुखबीर के पिता परमजीत सिंह का कहना है कि उसने अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए कनाडा का वीजा अप्लाई किया है पर उसे कनाडाई दूतावास से कोई जानकारी नहीं दी गई।
परमजीत सिंह खुद भी अबू धाबी में कारपेंटर का काम करता है और जिस दिन उसके बेटे की मौत की सूचना उसे मिली तो वह अपने गांव कोट टोडर मल्ल आ गया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से उसने अपील की है कि उसे कनाडा का जल्द से जल्द वीजा दिलवाया जाए। उन्होंने पंजाब के सी.एम. मान सहित प्रशासन को भी इसे लेकर मदद की गुहार लगाई है। सुखबीर के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटे को कनाडा भेजने के लिए लाखों रुपए खर्च किए थे और उसका इकलौता बेटा हादसे का शिकार हो गया है। सुखबीर दो बहनों का इकलौता भाई था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad