क्या शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ वाले डायरेक्टर बनाएंगे कोर्टरूम ड्रामा फिल्म?

मनोरंजन

जब शाहरुख खान का बुरा दौर चल रहा था, तब उनके काम आए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद. उन्होंने SRK के साथ ‘पठान’ बनाई. इसी फिल्म से शाहरुख का कमबैक हुआ. इस फिल्म ने जो माहौल सेट किया, उसी का फायदा शाहरुख को ‘जवान’ और ‘डंकी’ में मिला. अब सिद्धार्थ उनके साथ मिलकर एक कोर्टरूम ड्रामा बनाना चाहते हैं. ऐसा उन्होंने खुद कहा है.

दरअसल सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि वो कई सालों से शाहरुख के पीछे पड़े हैं. उनके पास कोर्ट रूम ड्रामा की एक स्क्रिप्ट है, लेकिन बात बनी नहीं. सिद्धार्थ से पूछा गया था कि वो क्या कोई हॉरर फिल्म बना चाहते हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो हॉरर फिल्म तो बनान ही चाहते हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा एक कोर्टरूम ड्रामा बनाना चाहते हैं.

2011-12 में सुनाई था शाहरुख को स्क्रिप्ट

सिद्धार्थ के शब्दों में कहें तो – मैं ज़रूर हॉरर फिल्म बनाना चाहूंगा. सिर्फ इसलिए नहीं कि ये जॉनर आजकल लोगों की पसंद है. बल्कि मेरे पास एक फिल्म है, जिसे मैं बहुत सालों से बनाना चाह रहा हूं. ये एक कोर्टरूम ड्रामा है. मैं 2011-12 में शाहरुख के पीछे पड़ा था कि उन्हीं के साथ ये फिल्म बनाऊंगा. पर उस वक्त उन्होंने न ही हां कहा, न ही फिल्म करने के लिए तैयार हुए.” सिद्धार्थ का कहना है कि उनके पास अभी भी वो स्क्रिप्ट है. वो इसके बारे में शाहरुख को बताते भी रहते हैं. वो अभी भी वो फिल्म बनाना चाहते हैं.

सिद्धार्थ को पसंद करते हैं शाहरुख खान

संभव है आने वाले दिनों में सिद्धार्थ शाहरुख को मनाने में कामयाब भी हो जाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि शाहरुख उन पर बहुत भरोसा करते हैं. शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ भले ही सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हों, पर इसके एक्शन सीन्स को सिद्धार्थ ही सुपरवाइज़ कर रहे हैं. इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरुख सिद्धार्थ को पसंद करते हैं. पर अब देखते हैं, वो उनकी कोर्टरूम ड्रामा वाली स्क्रिप्ट कब पसंद करेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry