शाहरुख, सलमान और आमिर खान की लीगेसी कौन आगे बढ़ाएगा? सनी देओल की को-स्टार ने बता दिया

मनोरंजन

जब एक ही साल में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की फिल्में रिलीज होती हैं, तो इतना धमाल मच जाता है. अब सोचिए अगर तीनों एक ही फिल्म में आ जाए, तो क्या होगा? यूं तो कई नए एक्टर्स की इंडस्ट्री में एंट्री हो चुकी है, पर Khans का जो जलवा है, दूसरा स्टार वो काम नहीं कर सकता. हालांकि, जब सनी देओल की को-स्टार अमीषा पटेल से सवाल हुआ कि कौन आमिर, शाहरुख और सलमान खान की लीगेसी को आगे बढ़ा सकता है. तो उन्होंने तीन एक्टर्स का नाम लिया.

हाल ही में अमीषा पटेल ने इंडिया टुडे से बातचीत में आज के एक्टर्स कैसे-कैसे चैलेंज फेस कर रहे हैं, उसपर चर्चा की. साथ ही स्टार्स पर स्टारडम के साथ ही जो प्रेशर आता है, उसे लेकर भी खुलकर बात की है.

तीनों खान्स की लीगेसी कौन बढ़ाएगा?

इस दौरान अमीषा पटेल ने कहा कि, सलमान, शाहरुख और आमिर खान के बाद जो एक्टर्स उनकी लीगेसी को आगे बढ़ाएंगे, वो हैं- रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और कार्तिक. उन्होंने कहा बस इतना ही. इसे यही खत्म कर सकते हैं. साथ ही तीनों स्टार्स की तारीफ में कहा कि, वो अच्छा परफॉर्म करने वाले एक्टर्स हैं. हालांकि, तीनों खान्स के बाद बॉलीवुड का क्या होगा? यह सोचना भी डरावना है.

‘गदर 2’ की एक्ट्रेस ने कहा कि, जब भी शाहरुख खान, सनी देओल समेत बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होती हैं, तो उन पर काफी प्रेशर होता है. उनकी हर फिल्म हिट नहीं हो सकती है. लेकिन ऐसा दबाव रहता है कि पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह परफॉर्म करे. हालांकि, यह प्रेशर कुछ ही स्टार्स पर है, जो कि काफी मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कई यंग एक्टर्स की भी तारीफ की है.

कौन है अमीषा का फेवरेट एक्टर?

वहीं अमीषा से इस यंग जनरेशन से उनके फेवरेट एक्टर के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने कार्तिक आर्यन को शानदार बताया. वहीं आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की एक्टिंग की भी तारीफ की. आखिर में कहती दिखी कि अमीषा पटेल भी काफी अच्छा काम कर रही हैं. फैन्स को अमीषा पटेल की गदर 2 का इंतजार है. हालांकि, अभी इस में लंबा वक्त लगेगा. पर पार्ट 2 से काफी पैसे छापे थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry