देश में मानसून के पिछले महीने समय से पहले आ जाने जाने से दिल्ली समेत कई राज्यों में मूसलाधार बरसात देखने को मिली, लेकिन अब बरसात का दौर थमने के बाद एक बार फिर दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी लोगों को झुलसा रही है. देश की राजधानी में सुरज आसमान से आग बरसा रहा है. आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. अगले 4 दिन तक दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, हालांकि इसके बाद 13 जून को बारिश के आसार हैं.
दिल्ली में आज अधिकतम 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है. कल अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कल राजधानी में धूल भरी तेज हवाएं और लू चल सकती है. 11 जून को भी प्रदेश में मौसम का आलम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. 12 जून को राजधानी में गर्म और उमस भरा दिन रहने वाला है. इसके बाद 13 जून को बारिश के साथ आंधी चल सकती है. यानी 13 जून तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad