हरियाणा में आज होने वाली 3 ग्रैंड शादियां होने वाली हैं जो चर्चा में हैं। इनमें 2 राजनीतिक परिवारों से और तीसरी खेल जगत से हैं। आज ये तीनों शादियां होने वाली हैं।
बता दें कि ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर रवि दहिया स्कूल चलाने वाली रिचा संग फेरे लेंगे। इनकी शादी में देश-विदेश के पहलवान पहुंचेंगे। वहीं इसके साथ ही आज हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के बेटे शुभम की शादी है। आज शादी की रस्में गुरुग्राम के होटल में होंगी। वहीं विधानसभा डिप्टी स्पीकर एवं जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा का बेटे ऋषि शादी के बंधन में बंधेगा।
खिलाड़ी रवि दहिया की शादी को लेकर उनके ससुराल पक्ष के गांव बिलबिलान में उत्साह और रौनक चरम पर है। गांव से बाहर बने जेएस इंटरनेशनल स्कूल में तीन एकड़ में भव्य पंडाल लगाया है। शादी में परंपरागत हरियाणवी खानपान की झलक दिखेगी। बारातियों के स्वागत के लिए देसी घी का खास चूरमा तैयार किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
