जब से करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की डेथ की खबर सामने आई है, उसके बाद से ही एक्ट्रेस के बारे में चर्चा और ज्यादा बढ़ गई है. इसी दौरान अभिषेक बच्चन के साथ करिश्मा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से बात की जाने लगी थी. दरअसल, करिश्मा और अभिषेक एक वक्त पर शादी के बंधन में बंधने वाले थे, यहां तक कि दोनों की सगाई भी हो गई थी. लेकिन, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए. एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि आखिर वो इस सिचुएशन से कैसे बाहर निकली थीं.
साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक ने एक-दूसरे से सगाई की थी. सगाई से पहले करिश्मा और अभिषेक ने 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. यहां तक कि करिश्मा को बहू बनाने के लिए बच्चन परिवार भी काफी एक्साइटमेंट दिख रहा था, लेकिन सगाई के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया. अब इसकी वजह क्या था इसका असल खुलासा कभी भी नहीं किया गया, लेकिन, कई तरह की बात सामने आ रही थी, लेकिन दोनों में से किसी के परिवार ने किसी बात की पुष्टि नहीं की.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
