केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 में ममता बनर्जी सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे. उन्होंने कहा, “जब भी शुभेंदु विधानसभा में खड़े होते हैं तो दीदी डर जाती हैं. अमित शाह ने ममता बनर्जी पर चुनाव में हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. हिंसा के बिना मतदान करें और तो आपको वास्तविकता समझ में आ जाएगी.”
शाह ने दावा किया, बंगाल में केवल चुनाव ही कारक नहीं है, बल्कि सुरक्षा भी एक कारक है. वर्षों से उनके आशीर्वाद से बड़ी संख्या में घुसपैठिये बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करते रहे हैं, ताकि उनकी वोट बैंक की राजनीति चलती रहे, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगा.’
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad