मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत पर लटकता प्लेन, आसमान में धुएं का गुबार और जमीन पर चीखतीं आवाजें… कोई इधर भाग रहा है तो कोई उधर भाग रहा है. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि जो सड़क दोपहर में एकदम शांत थी, सन्नाटा पसरा था, वहां एकदम भागदौड़ कैसे होने लगी… ये स्थिति थी अहमदाबाद के मेघानी इलाके में, जहां गुरुवार दोपहर के समय एयर इंडिया का बी-787 ड्रीमलाइनर विमान (AI-171) क्रैश हो गया. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल से आ रहीं तस्वीरें बड़ी भयावह हैं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
हादसे के समय घटनास्थल के आसपास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यहां से 200 मीटर की दूरी पर उसका ऑफिस है. आज दोपहर के समय जैसे ही मैं कार्यालय से बाहर निकला, मैंने बहुत तेज आवाज सुनी. अचानक से पूरे क्षेत्र में धुआं भर गया. चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लीं. शुरू में यह सब देखकर मैं डर गया. मेरे रोंगटे खड़े हो गए. किसी तरह हिम्मत करके मैं घटनास्थल के पास पहुंचा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad