2 कारों की जबरदस्त टक्कर, बाल-बाल बची महिला अध्यापक

पंजाब

लुधियाना से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार साउथ सिटी नहर पर 2 कारों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। यह सारा मंजर वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया।

बताया जा रहा है कि एक कार में महिला अध्यापक थी और दूसरी क्रेटा कार में स्टूडेंट्स सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला अध्यापक बुरी तरह घायल हो गई और स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। अध्यापक को घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि नौजवानों की मामूली-सी गलती के कारण यह भयानक हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान किसी जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर नहर के साथ रेलिंग न लगी होती तो महिला अध्यापक के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।  नहर के साथ रेलिंग लगी होने के कारण उनकी जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *