खबर राम नगरी अयोध्या धाम से है, जहां श्रद्धा और आस्था एक नई ऊंचाई छू रही है. भगवान रामलला के राम दरबार में विराजमान होने से पहले देशभर के रामभक्त तरह-तरह से अपनी भक्ति अर्पित कर रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं हैदराबाद निवासी रामभक्त श्रीनिवासन, जिनकी भक्ति और समर्पण की मिसाल आज अयोध्या में चर्चा का विषय बन चुकी है. श्रीनिवासन ने भगवान रामलला को एक बेहद अद्भुत और मूल्यवान भेंट अर्पित की है. 14 किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम शुद्ध सोने से निर्मित धनुष और बाण.
यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रतीक है उस रामभक्ति का, जो पीढ़ियों से उनके परिवार में संजोई गई है. यह धनुष-बाण, राम दरबार में भगवान राम के प्रतिष्ठित होने से पहले राम मंदिर ट्रस्ट को समर्पित किया गया है. श्रीनिवासन की यह भेंट केवल भौतिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी गहरी भावना से जुड़ी हुई है. उनके पिता, जो दो बार अयोध्या में कारसेवा में भाग ले चुके थे, राम मंदिर निर्माण को अपने जीवन का अंतिम उद्देश्य मानते थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
