बिहार के गया जी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ग्रामीण डॉक्टर को पेड़ से बांधकर के पीटा गया है. डॉक्टर की इस कदर पिटाई हुई कि अब वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है. घटना जिले के गुरपा थाना क्षेत्र की है. वहीं, इस घटना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है.
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है. गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया. 20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है. बिहार में अराजक स्थिति है. मुख्यमंत्री अचेत हैं, सरकार नशे में है. अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है.’
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
