लुधियाना : थाना जोधेवाल की पुलिस ने नशा तस्करी का काम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार अमरजीत कुमार ने बताया कि उनकी टीम गस्त के दौरान काली सड़क की तरफ जा रही थी और इस दौरान सामने मोड पर एक युवक खड़ा हुआ था जो सामने पुलिस को आता देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा।
पुलिस ने जब उक्त युवक को काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 220 ग्राम हेरोइन, एक बैग, 30 छोटे प्लास्टिक के लिफाफे और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त युवक की पहचान नवजोत सिंह बबलू पुत्र सतपाल सिंह वासी बसंत विहार के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%