वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, अगर आप पंजाब से बाहर गाड़ी से हाईवे की ओर जा रहे हैं तो आपके लिए खास खबर है। क्योंकि अब हाईवे पर टोल देने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के अनुसार 1 मई 2025 से FASTag सिस्टम बंद हो जाएगा। भारत सरकार एक नया टोल कलेक्शन सिस्टम लागू करने जा रही है, जिसके अनुसार अब नया टोल कलेक्शन सिस्टम लागू होगा, जो हाईवे पर लगे खास कैमरों और सॉफ्टवेयर की मदद से काम करेगा
जानकारी के अनुसार भारत सरकार अब ‘ANPR आधारित टोलिंग सिस्टम’ (Automatic Number Plate Recognition) लागू करने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि अब आपकी गाड़ी पर लगे नंबर प्लेट को कैमरे स्कैन करेंगे और उसी आधार पर टोल चार्ज कर लिया जाएगा। इसकी पेमेंट सीधे आपके बैंक अकाउंट से कट जाएगी। इस नए बदलाव से टोल प्लाजा पर भीड़ कम होगी और FASTag की तरह अलग से टोल बूथ से गुजरना का झंझट ही खत्म हो जाएगा।
सरकार के अनुसार इस बदलाव से टोल वसूली को ज्यादा स्मार्ट, ट्रांसपेरेंट और फास्ट बनाना है। क्योंकि FASTag होने के बावजूद लोगों को Toll Plaza पर लंबी लाइन में लगना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
