हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 15 मई 2025 यानी आज रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?
- सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
- फिर होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद अपना रोल नंबर डालें.
- अब अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड देखें और उसे डाउनलोड कर लें.
वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
अगर रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org अधिक ट्रैफिक होने की वजह से धीमी चलती है या क्रैश हो जाती है तो छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो एसएमएस या डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर लें.
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
-
- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें.
- अपने मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें.
- अगर डिजिलॉकर पर पहले से आपका अकाउंट नहीं है तो पहले अकाउंट बनाएं और तब साइन इन करें.
- फिर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं और HPBOSE का चयन करें.
- उसके बाद कक्षा 10वीं मार्कशीट 2025 या कक्षा 12वीं मार्कशीट 2025 चुनें.
- अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
- फिर अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और रिजल्ट देख लें.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
