जम्मू क्षेत्र में मंगलवार को नदियों के उफान और तेज़ बहाव ने भारी तबाही मचाई. पानी की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि रास्ते में आने वाली चट्टानें, पेड़ और बड़े-बड़े पत्थर ढलानों से नीचे गिर पड़े. भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास अचानक भूस्खलन होने से ट्रैक पर मलबा और विशालकाय पत्थर आ गिरे. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है.वहीं, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं. साथ ही, बिजली-पानी जैसी आवश्यक सेवाओं और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने का काम भी तेज़ी से चल रहा है.
यह हादसा रियासी ज़िले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुआ.अर्द्धकुंवारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के समीप दोपहर करीब 3 बजे लैंडस्लाइड हुआ. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बताया कि कटरा के पास हुई इस घटना में 30 लोगों की मौत हो चुकी है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad