समाजवादी पार्टी की नेता और लोकसभा सांसद इकरा हसन का मंगलवार को जन्मदिन था. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन समेत पार्टी के कई नेता उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए. डिंपल यादव ने इकरा के साथ मिलकर उनका बर्थडे केक कटवाया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इकरा को उनके जन्मदिन की बधाई दी और खुद अपने हाथों से उन्हें गिफ्ट थमाया.
सांसद इकरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने लिखा, ‘आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी एवं पार्टी के सभी सम्मानित सांसदों एवं नेताओं द्वारा जो स्नेह, आशीर्वाद और प्यार मुझे मिला, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं.’ इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘आपका यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जो मुझे समाज और जनता की सेवा के लिए और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.’ उन्होंने कहा कि मैं खुदा से कामना करती हूं कि आप लोगों का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
