सीहोर में नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

मध्य प्रदेश

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नमकीन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई ,शनिवार की सुबह नमकीन की फैक्ट्री में आग लग गई थी बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। यह घटना देवनगर कॉलोनी की है जिस बिल्डिंग में आग लगी वह दो मंजिला बिल्डिंग है और नीचे नमकीन की फैक्ट्री संचालित होती थी।

 ऊपर परिवार रहता था, आग लगने का पता चलते ही परिवार बाहर की तरफ भागा और अपनी जान बचाई, सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry