एमपी बोर्ड 10वीं – 12वीं परीक्षा में नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी… तो फिर कैसी होगी आंसर शीट

मध्य प्रदेश

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार विद्यार्थियों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही पूरा प्रश्न पत्र हल करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी।

अभी तक 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर बार कोड भी लगा रहेगा, जिससे इसके हेरफेर की संभावना नहीं रहेगी। विद्यार्थी को विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।

बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को माशिमं और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।

उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी तो माना जाएगा नकल

  • इस साल दोनों कक्षाओं के 16.61 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा कार्य में करीब 45 हजार अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे।
  • बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि सिलाई खुली हुई उत्तर पुस्तिका को नकल प्रकरण में दर्ज किया जाएगा। बैठक में परीक्षा संबंधी जरूरी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
  • नकल पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस बार प्रश्नपत्रों के बंडलों को थाना से निकालने और वितरित करने में कई सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
  • अगर उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी, टूटी या कम पेज की पाई गई तो ऐसी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, बल्कि नकल का केस दर्ज होगा।
  • परीक्षा के दौरान इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि उत्तरपुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी होने पर किसी भी विद्यार्थी को वितरित न की जाए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry