राहतगढ़ थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर मंगलवार सुबह कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए हैं।
टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार की बॉडी को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। तीनों शवों को राहतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
