सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आने वाले अमिलिया थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग अमलिया से हनुमना की तरफ जा रहे थे इस समय एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दी और मौके से वाहन लेकर बोलेरो चालक फरार हो गया है,घटना की सूचना अमलिया पुलिस को मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अमलिया अस्पताल ले जाया गया।
इस हादसे में राकेश नाम के व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, वीरेंद्र द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और पुष्पेंद्र कुमार को मामूली चोट आई है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad