मोगा : जिले में एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है। मोमबत्ती की रोशनी में एक महिला की डिलीवरी की गई। घटना मोगा के संधुआना गांव का है। एक गर्भवती महिला के परिजनों ने मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर मोमबत्ती से डिलीवरी कराने का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि मोगा सिविल अस्पताल में मोमबत्ती से डिलीवरी करवाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोगा सिविल अस्पताल में न तो लाइट है और न ही यहां बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वे आज शाम 6 बजे आए थे और उस समय मोगा सिविल अस्पताल में लाइट नहीं थी और डॉक्टरों ने उन्हें मोमबत्ती लाने के लिए भी कहा है।
वहीं, जब पंजाब केसरी के पत्रकार ने एसएमओ डॉ. गगन से बात की, तो उन्होंने कहा कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट की समस्या जरूर है, लेकिन अब लाइट आ गई है। साथ ही डॉक्टर ने यह भी माना कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट जनरेटर से चल रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad