चंडीगढ़: पंजाब रोडवेज, पनबस, पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन की पंजाब में चल रही तीन दिवसीय हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहम बैठक बुलाई है।

इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब रोडवेज पनबस/पी. आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन के साथ उनकी मांगों को लेकर 15 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री दफ्तर, पंजाब सिविल सचिवालय 1 चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर बैठक रखी गई है। यूनियन के अधिक से अधिक 5 सदस्य उक्त बैठक शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन था। इस हड़ताल से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के चलते सरकारी दफ्तरों और बैंकों आदि में छुट्टी थी, लेकिन फिर भी प्राइवेट नौकरी या अन्य काम पर जाने वाले लोग पूरे दिन परेशान होते रहे। राज्य भर में लगभग 3,000 बसें खड़ी की गई हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad