पंजाब की बेटी ने बड़ा मुकाम हासिल कर अपने परिवार सहित पूरे पंजाब का नाम रौशन कर दिया है। दरअसल फाजिल्का में अंडा विक्रेता की बेटी पंजाब महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चुनी गई है। बता दें कि फाजिल्का के लाल बत्ती चौक के नजदीक टेकचंद उर्फ बबली अंडे की रेहड़ी लगाता है। उसकी बेटी प्रियंका को पंजाब महिला क्रिकेट कप्तान चुनने के बाद उसकी रेहड़ी पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
गौरतलब है कि हाल ही में पहला मैच राजकोट में हुआ जिसे जीत भी लिया गया है। पंजाब क्रिकेट टीम की कप्तान बनी प्रियंका के पिता टेकचंद ने बताया कि उनकी बेटी बेटों से कम नहीं है। महिला अंडर-23 इंटरस्टेट टी-20 टीम पंजाब का कप्तान चुना गया है, जिस पर उन्हें गर्व है। बचपन से ही प्रियंका को क्रिकेट खेलने की शौकीन थी। इस के चलते फाजिल्का जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कोच अर्पित ने प्रियंका को क्रिकेट सिखाकर माहिर बनाया। जानकारी के मुताबिक प्रियंका फरीदकोट में पढ़ाई के दौरान पहले मोगा क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़ी उसके बाद बरनाला क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी। उसकी लगन और जनून ने उसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
