सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आने वाले बगहा के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतवारा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल विजय बुधवार की रात को अपनी बाइक से किसी काम से जैतवारा से सतना की तरफ जा रहे थे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही विजय सड़क पर गिर गए थे।
मौके पर मौजूद लोग उनको तुरंत जिला अस्पताल ले गए यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर एसपी आशुतोष गुप्ता जिला अस्पताल पहुंच गए थे शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad