सतना : मध्य प्रदेश में एक बार फिर दल बदल का दौरा शुरू हो गया है। जहां सतना नगर निगम के दो पार्षदों ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि जो लोग सियासी हलचल मचाने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज जवाब मिल गया है।
वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन की है। जो लोग सतना में सियासी हलचल मचाने का प्रयास कर रहे थे, उनको आज जवाब मिल गया है। ये तो अभी शुरुआत है आने वाले समय में यह सिलसिला जारी रहेगा।
आपको बता दें कि 9 सितंबर 2024 को कांग्रेसी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह मिथलेश और शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मकसूद अहमद के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन के खिलाफ अविश्वास पत्र सौंपा था। इस मामले में कलेक्टर ने अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले पार्षदों को नोटिस जारी किया था। इसी मामले को लेकर समीकरण बदले और दोनों पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
