इंदौर: इंदौर में जर्जर हो चुके खतरनाक भवनों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत नगर निगम के रिमूवल अमले ने आज शीतला माता इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य बाजार में बने एक जर्जर मकान को निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा और कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नगर निगम का यह अभियान शहर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खतरनाक मशीनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। निगम द्वारा सभी संबंधित मकान मालिकों को पहले से नोटिस जारी किया गया है और इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। शीतलामाता बाजार में मौजूद ये जर्जर भवन झांकी मार्ग में था लिहाजा झांकी के दौरान कोई बड़ा हादसा ना हो इसके पहले इस भवन को तोड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad