शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद पंचायत के टेकनपुरा में आने वाले माजरा गांव में एक किसान के घर पर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। किसान सोमवार को अमोला थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है, माजरा गांव में रहने वाला किसान मनीराम लोधी ने बताया है कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर के पीछे बने खेत पर काम कर रहे थे। जब शाम को खेत से काम कर घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था।
घर में रखे एक लाख 65 हजार रुपए और करीब 1 लख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात गायब थे। किसान का कहना है कि चोरों ने ताला तोड़ने के लिए बाहर रखी कुल्हाड़ी और कृषि औजारों का इस्तेमाल किया है चोर एक लाख 65 हजार और सोने का मंगलसूत्र सोने की झुमकी सहित चांदी चुरा चुरा कर ले गए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी अमोला थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad