उज्जैन : प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। जहां मगंलवार तड़के भस्म आरती में भाग लिया और महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुनंदा ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि वे पहली बार महाकाल के दर्शन करने के लिए आई है।
सुनंदा शर्मा तड़के चार बजे भस्मआरती में शामिल हुई। इसके बाद दो घंटे तक उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की। आरती के बाद सुनंदा ने महाकाल की देहरी से पूजन-अभिषेक करवाया। इस दौरान आकाश पुजारी ने पूजा विधि संपन्न करवाई।
दर्शन के बाद सुनंदा ने महाकाल मंदिर की व्यवस्था और दर्शन की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने परिवार के साथ पहली बार मंदिर आई हूं। दर्शन बहुत अच्छे तरीके से हुए और जो अनुभव हुआ, वह शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता। यहां की दर्शन व्यवस्था भी बहुत अद्भुत है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
