शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले खिलपुरा गांव में हुकुमपुर रोड़ पर खेत में लोगों को अजगर दिखाई दिया, आपको बता दें कि विशालकाय अजगर देखकर क्षेत्रीय लोग दहशत में आ गए थे अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया था और आराम कर रहा था। जिसके बाद अजगर के रेस्क्यू के लिए इंदौर से टीम को बुलाया गया और फिर अजगर का रेस्क्यू शुरू किया गया।
सिलपुरा गांव के रहने वाले किसान नीलम सिंह यादव का कहना है कि उन्हें शनिवार को खेत में अजगर होने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंच कर देखा तो अजगर एक नील गाय को निगलकर बैठा था तत्काल अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई और फिर वन अमले को भी कॉल किया गया। आपको बता दें की इंदौर की टीम खिलपुरा गांव पहुंची थी। यहां टीम के सदस्यों के द्वारा अजगर का रेस्क्यू किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad