मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू ज़िंदगी का इम्तिहान होता है, डरने वालों को मिलता नहीं कुछ ज़िंदगी में, लड़ने वालों के कदमों में जहां होता है…इन लाइनों को मध्य प्रदेश के जबलपुर के अधारताल के रहने वाले हिमांशु सोनी ने सच साबित कर दिखाया, जो एक दिव्यांग हैं. इसके बावजूद उन्होंने कभी हालात से हार नहीं मानी. MPPSC की प्री और मेन्स परीक्षा पास करने के बाद जब इंटरव्यू का वक्त आया तो इससे पहले उनकी हड्डी टूट गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आज एक नया मुकाम हासिल कर लिया.
साल 2022 में वह राज्य सेवा परीक्षा पास कर स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक बने और वर्तमान में जबलपुर के लोक शिक्षण विभाग में पदस्थ हैं. अब 2024 की मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. हिमांशु ने न सिर्फ दिव्यांग वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान पाया है. बल्कि, सामान्य मेरिट लिस्ट में भी 13वां स्थान प्राप्त किया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad